फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लगेंगी पटाखे की दुकानें

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। धनतेरस के मौके पर मंगलवार से ही पटाखे की भी दुकानें सज जाएंगी। जिला प्रशासन ने पटाखे बेचने के लिए शहर में 17 जगह तय की हैं। इसके लिए कलेक्ट्रेट से अस्थाई लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। पिछले साल या उससे पहले दुकानें लगा चुके व्यवसायियों को तरजीह दी जा रही है। एडीएम (सिटी) ने चेताया है कि तय स्थानों के अलावा कहीं और दुकानें लगी मिलीं तो दुकानदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अग्निशमन अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। दुकानदारों को सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। मानक से अधिक तेज आवाज वाले पटाखे नहीं बेचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

0
यहां लगेंगी दुकानें-
कचहरी क्लब मैदान, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज का मैदान, लेखपाल स्कूल असुरन, डॉ भीम राव अंबेडकर शिक्षा निकेतन, जूनियर हाईस्कूल बशारतपुर, जनता इंटर कॉलेज चरगांवा, 10 नंबर बोरिंग का मैदान, दयानंद इंटर कॉलेज खोराबार, राजकीय फूड हाउस बरगदवां का मैदान, प्राथमिक पाठशाला गिरधरगंज का मैदान, नीना थापा इंटर कॉलेज का मैदान, डीएवी इंटर कॉलेज का मैदान, चंपा देवी पार्क रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र, पटेल स्मारक इंटर कॉलेज का मैदान भटहट, लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल दुर्गाबाड़ी, राजकीय पॉलिटेकिभनक छात्रावास का मैदान, लक्ष्मीशंकर खरे पार्क के दक्षिणी दीवाल से सटा डॉ. अंबेडकर पार्क सूरजकुंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें