फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों घटनाओं की कड़ी चंदन से जुड़ी

Tue, 04 Mar 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कपड़ा कारोबारी दिनेश सिंघानिया पर फायरिंग और स्कूल संचालक अरुण मिश्रा की हत्या की कड़ी कुख्यात बदमाश चंदन सिंह से जुड़ रही है। दिनेश सिंघानिया के बेटे पवन से तो दिन में चंदन के नाम पर रंगदारी मांगी ही गई थी जबकि अरुण की पुरानी दुश्मनी को लेकर दबी जुबान में चंदन का नाम लिया जा रहा है। पुलिस भी दोनों घटनाओं को जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

दोनों घटनाओं के समय और परिस्थितियां उन्हें आपस में जोड़ रही हैं। रात करीब नौ बजे दिनेश सिंघानिया की दुकान में घुसकर एक युवक ने गोली मारी थी जबकि दूसरा बाहर स्टार्ट बाइक पर लेकर खड़ा था। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक उन्हें कवर रहे थे। एक घंटे बाद ही अरुण के घर चार युवक पहुंचे थे। हालांकि वहां पहले दो युवकों के पहुंचने के बारे में बताया गया था। पांच दिसंबर 2012 को जेल रोड पर हुई अशोक यादव के ड्राइवर जनार्दन की भी दावत के दौरान हत्या हुई थी। जिसमें अरुण मिश्रा समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अरुण जेल भी गए थे। प्रापर्टी डीलिंग को लेकर अरुण का कुछ लोगों से विवाद था। चंदन सिंह उनके विपक्षियों का साथी बताया जाता है।
इस संबंध में एसपी सिटी परेश पांडेय ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच चल रही है। अलग-अलग कई बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है। दोनों की कड़ी आपस में जुड़ी है या नहीं, अभी यह नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें