फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत चार पर मुकदमा

Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बारात में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट और ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग करने के मामले में बेलीपार पुलिस ने छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बेलीपार, ककराखोर गांव के रवि प्रताप सिंह की बेटी की बुधवार को शादी थी। बस्ती नाथनगर के जसोवर गांव से बारात आई थी। बारात में यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सतपाल पाल और खलीलाबाद महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष विनोद पाल भी शामिल थे। बताते हैं दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी है। बारात में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष सतपाल पाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई राउंड हवाई फायरिंग की थी। गांव वालों के दौड़ाने पर वह लोग फरार हुए थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर बेलीपार हरि सिंह ने बताया कि दीपक पाल की तहरीर पर सतपाल पाल, द्विग्विजय पाल समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी, हत्या का प्रयास और सेवेन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें