फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, वकीलों से नोकझोंक

Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम तथा यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने टाउनहाल, कचहरी चौराहा, हरिओम नगर तिराहा, आरटीओ से यूनिवर्सिटी तक अतिक्रमण हटाया। आरटीओ के आसपास की सड़क की दोनों पटरियों पर लगे टीन शेड हटा दिए गए। इसे लेकर वकीलों से टीम की नोंकझोंक हुई। अभियान के दौरान 18 दुकानदारों का चालान कर उनसे जुर्माने के रूप में 6100 रुपये वसूला गया।
विज्ञापन

कई दिनों से नगर निगम तथा यातायात विभाग की टीम अभियान चला रही है। शुक्रवार की दोपहर टाउलहाल से अभियान की शुरुआत हुई। कचहरी चौराहा तथा हरिओम नगर तिराहे के पास बहुत से लोगों ने सड़क की दोनों पटरियों पर गुमटी रख ली थी, इसकी वजह से अतिक्रमण था। टीम ने जिला पंचायत कार्यालय के पास से छह गुमटियों को जब्त किया और रास्ते में सड़क किनारे लगेे पांच हैंड पंप उखाड़ दिए। यहां से टीम आरटीओ दफ्तर की तरफ पहुंची। यहां सड़क किनारे लगे टीन शेड को हटाया गया। इसका वहां मौजूद वकीलों ने विरोध किया। लेकिन बाद में अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद टीम कई गुमटियों तथा ठेलों को हटाते हुए युनिवर्सिटी तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें