फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन के माध्यम रेलवे संरक्षा का संदेश

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल संचालन की संरक्षा के प्रति जन सामान्य में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित संरक्षा मैराथन रेलवे का एक अभिनव प्रयोग था। ‘रन फार सेफ्टी’ संरक्षा मैराथन के माध्यम से लोगों को रेलवे के प्रति संरक्षा का संदेश दिया गया है। मैराथन की समाप्ति के बाद टोकन पर आधारित लकी ड्रा के माध्यम से चयनित विजेताओं को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वे रामचंद्रन ने संरक्षा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम,गोरखपुर से प्रारंभ होकर मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ भवन, गोल्फ ग्राउंड एवं रेल म्यूजियम होते हुए सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में समाप्त हुई। इस मैराथन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक विनोद पोखरियाल ने भी हिस्सा लिया। महाप्रबंधक वे. रामचंद्रन ने कहा कि इस मैराथन के आयोजन के पीछे मूल उद्देश्य नितांत मानवीय संवेदनशीलता है। किसी भी कारण से किसी का आकस्मिक निधन एक अपूरणीय क्षति होती है तथा उसके परिवार को आर्थिक, सामाजिक व अन्य समस्याओं से लंबे समय तक लड़ना पड़ता है। संरक्षा मैराथन में पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक रणविजय सिंह, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक आरपी निबारिया, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) बीके बहमनी, मुख्य इंजीनियर पीके अग्रवाल, मुख्य कार्मिक अधिकारी संजय सूरी, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी डॉ. आरसी राय, मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेष सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य तथा आम लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेष ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें