फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को घर में बंधक बनाकर पीटा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लक्ष्मी पूजा का चंदा मांगने गए किशोर को झोलाछाप डाक्टर ने घर में बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। लाठी डंडे और धारदार हथियार से हुए हमले में किशोर लहूलुहान हो गया। बच्चे का शोर सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने डाक्टर के घर पर पथराव शुरू कर दिया। सिकरीगंज कसबे में हुई घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। इस बीच मौका पाकर डाक्टर ने बच्चे को बाहर ढकेल दिया और खुद को घर में कैद कर लिया। देर रात तक उसने दरवाजा नहीं खोला। पता चला कि झोलाछाप डाक्टर अकेले रहता है। उसने एक किशोरी को काम करने के लिए रखा है। वह उसके घर पर रहती है। महज चंदा मांगने पर किसी लड़के को कमरे में बंद करके पीटने की बात गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के चंद्र मोहन का बेटा गोलू (14) और हरि सागर के बेटे सुमित (13) ने दोस्तों के साथ मिलकर लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित की थी। रविवार की सुबह दोनों कसबे में डाक्टरी की प्रेक्टिस करने वाले अश्वनी विश्वास के पास चंदा मांगने गए थे। उसने लड़कों को शाम को बुलाया। आरोप है कि गोलू और सुमित शाम को अश्वनी विश्वास के पास चंदा मांगने पहुंचे। चैनल के अंदर साइकिल खड़ी कर दोनों अंदर पहुंचे तो अश्वनी ने गालियां देते हुए उन्हें बंधक बना लिया। सुमित मौका पाकर भाग गया, लेकिन गोलू पकड़ लिया गया। आरोप है कि लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला होने के चलते गोलू घायल हो गया। पिटाई के दौरान शोर सुनकर सिकरीडीह बुजुर्ग गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव वालों ने दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन अश्वनी ने दरवाजा नहीं खोला। गुस्साए सैकड़ों लोगों ने उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया। सैकड़ों लोगों के जुटने और पथराव होने की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस बीच अश्वनी ने मौका पाकर गोलू को बाहर ढकेल दिया और खुद को घर में कैद कर लिया। देर रात तक दरवाजा नहीं खुला। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर गांव वालों को वहां से हटाया। उधर, कुछ लोगों ने बताया कि अश्वनी विश्वास घर पर अकेले रहता है। उसने काम करने के लिए एक किशोरी को घर पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें