फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने खेल में दिखाया दमखम

Mon, 18 Mar 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज के विजेता पुरस्कृत किए गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वार्षिक इनडोर खेल प्रतियोगिता ‘स्मैश- 2019’ का आयोजन किया गया। इस दौरान बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सृष्टि लाल चंदानी, पुरुष वर्ग में शुभम सिंह अव्वल रहे। डबल्स के महिला वर्ग में सृष्टि और वैशाली शुक्ला तथा पुरुष वर्ग अंकुर प्रजापति व चेतन मित्तल की जोड़ी विजेता रही। मिक्स्ड डबल्स में चेतन मित्तल और नम्रता जोशी की जोड़ी ने प्रथम पुरस्कार जीता। शिक्षकों के डबल्स मुकाबलों में ऐश्वर्य नारायण और अमित गौतम ने प्रथम तथा डॉ. शेखर यादव व रणविजय सिंह ने द्वितीय पुरस्कार जीता।

टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में पीयूष यादव व महिला में निहारिका शर्मा ने सिंगल प्रतियोगिता में बाजी मारी। डबल्स में पुरुष वर्ग में चेतन साहू व शिवम पटवा तथा महिला वर्ग में अदिति साहनी और कृति यादव ने प्रथम पुरस्कार जीता। मिक्स्ड डबल्स में आयुष कुमार और निहारिका शर्मा की जोड़ी विजेता बनी। कैरम के सिंगल मुकाबलों में पुरुष वर्ग में शौका के येप्टो, महिलाओं में हर्षिता त्रिपाठी ने प्रथम पुरस्कार जीता। पुरुष के डबल्स में कखेतो सूमी और ऑडीयू व महिलाओं में समीक्षा बीदुया एवं छवि प्रिया, मिक्स डबल्स में उज्ज्वल श्रीवास्तव तथा स्वधा गुप्ता विजेता बनीं। इस दौरान छात्र क्रियाकलाप परिषद की खेल उप परिषद के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार, बैडमिंटन के इंचार्ज अनुपम साहू, शतरंज के इंचार्ज सुशील सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें