फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा से फिर जुड़ेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। भोजपुरी फिल्मों में परोसी जा रही फूहड़ता ने इसके प्रशंसकों को इससे दूर कर दिया है। भोजपुरी फिल्में आइटम डांस तक सिमट कर रह गई हैं। इससे सिनेमा हॉल में महिलाएं और परिवार ने रुख करना छोड़ दिया है। हमारी कोशिश इन लोगों को दोबारा सिनेमा घरों तक लाने की है। इसलिए एक बेहतरीन कोशिश के तहत हम कॉमेडी फिल्म ‘एक रजाई, तीन लुगाई’ लेकर आए हैं। ये बातें रविवार को फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में गोरखपुर आईं फिल्म की निर्माता एकता बहल ने कही।
विज्ञापन

फिल्म रिलीज के सिलसिले में रविवार को गोरखपुर पहुंचीं एकता देवरिया बाईपास स्थित ‘अमर उजाला’ के सिटी दफ्तर पहुंचीं। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाली एकता का परिवार दिल्ली में केबल व्यवसाय करता है। फिल्मों के प्रति उनका बचपन से ही लगाव रहा। एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात भोजपुरी फिल्मों के निर्देशक विजय खरे से हुई। उनसे भोजपुरी सिनेमा की बारीकियों पर लंबी चर्चा हुई। उसके बाद भोजपुरी सिनेमा के लिए काम करने की उनकी उम्मीदों को बल मिला। शुरुआत में परिवार के विरोध का सामना भी करना पड़ा, मगर जुनून के आगे परिवार मान गया। एकता को अब भोजपुरी से गहरा लगाव है। इसके लिए एकता ने तमाम भोजपुरी फिल्में देखी हैं। फिर निर्देशक मंजुल ठाकुर के साथ काम किया। मंजुल ठाकुर ने भोजपुरी की हिट फिल्में ‘राजा बाबू’ और ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ का निर्देशन भी किया है। ‘एक रजाई, तीन लुगाई’ फिल्म में आशुतोष खरे विलेन का किरदार निभा रहे हैं। हीरो की भूमिका यश कुमार और तीन हीरोइन दीया सिंह, शुभ्रा घोष और अनु उपाध्याय हैं। सोमवार को मूवी का प्रदर्शन गोरखपुर की युनाइटेड टॉकीज में होगा। फिल्म का पूरा स्टार कास्ट दो शो के दौरान युनाइटेड टॉकिज में मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें