फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
श्री श्याम प्रभु एवं श्री रानीसती दादी ट्रस्ट की ओर से उत्सव भादी मावस सप्तम वर्ष के मद्देनजर रविवार को हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा परिसर रानी सती दादी की जय, मोटी सेठानी की जय, झुंझूनू वाली दादी के जयकारों से गूंज उठा। सिर पर कलश उठाए कतार में महिलाओं की टोली और हाथों में पताका लिए माहौल को भक्तिमय बना।
विज्ञापन

श्री राम जानकी मंदिर सुमेर सागर में शिव कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणपति पूजन कर ज्योति प्रज्जवलित की। शोभायात्रा में सजी घोड़ों पर श्री गुरसामल जी और श्रीजालीराम के रूप में बैठे बच्चों ने आकर्षित किया। बैंड बाजे की धुन पर म्हारो बेड़ो पार लगासी, दादी तेरे भरोसे मेरा परिवार है, झिलमिल चुनरी पर तारे चमके आदि भजनों से पूरा वातावरण दादीमय बन गया। शोभायात्रा धर्मशाला रोड, भरत मिलाप चौराहा, नक्को बाबा, काली मंदिर होते हुए गोलघर चौराहे पर पहुंची। जहां शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा गणेश चौराहा से सिनेमा रोड होते हुए विजय चौराहा पहुंची। इस मौके पर राम सुरेमन, विजय रूंगटा, आशीष गोयल, सतीश चंद, ज्योति गोयल, दीपक, विजय, अमित, योगेश, धर्मपाल, विमल, कृष्ण, अनूप, श्रवण, पवन और शंकरलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें