फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैडलेगंज से मिलेंगी वाराणसी रूट की बसें

Mon, 06 Nov 2017 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कचहरी बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग ढहाते मजदूर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, इलाहाबाद रूट पर जाना है तो आपको बसें अब पैडलेगंज से मिलेंगी। कचहरी बस स्टैंड के कायाकल्प का काम शुरू होने के चलते बसों को राप्तीनगर वर्कशॉप से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


कचहरी बस स्टैंड पर आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा बनना है। इसमें यात्रियों के लिए यात्री विश्रामालय, टॉयलेट, कैंटीन की सुविधाओं के साथ बसों के लिए पार्किंग भी बनेगा। बस अड्डे पर छह प्लेटफॉर्म भी बनाए जाएंगे, जहां से बसें संचालित होंगी। इसके लिए बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग गिराने का काम शुरू हो गया है। निर्माण अवधि तक बसें राप्तीनगर वर्कशॉप से चलाई जा रही हैं। राप्तीनगर के अलावा पैडलेगंज में भी स्टॉपेज रखा गया है। इसके अलावा ड्राइवरों को निर्देश दिए गए हैं कि बसें अंबेडकर तिराहे के रास्ते भी ले जाएं, ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो।

आरएम सुग्रीव यादव ने बताया कि राजकीय निर्माण निगम को निर्माण कार्य का ठेका दिया गया है। पुरानी बिल्डिंग गिराने में करीब एक महीने वक्त लगेगा, इसके बाद आधुनिक सुविधाओं वाले बस स्टैंड का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें