गोरखपुर।
रोडवेज बस से सफर करने में अब जेब और ढीली करनी पड़ेगी। जीएसटी लागू होने के बाद अगस्त में बसों का किराया बढ़ा था कि अब एक बार परिवहन निगम में बसों का किराया बढ़ा दिया है। साधारण बसों में नौ पैसे तथा एसी बसों में 25 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। बढ़ा किराया गुरुवार से लागू हो जाएगा।
ऐसे में गुरुवार से गोरखपुर से लखनऊ तक सफर करने में साधारण बस में 28 रुपये और वाल्वो व स्कैनिया में 77 रुपये अधिक देने पड़ेंगे। इसी तरह आनंद विहार (दिल्ली) तक साधारण बस से 74 रुपये तथा वाल्वो व स्कैनिया बस से 205 रुपये अधिक देने होगा। गोरखपुर से कुल 46 एसी बसें चलती हैं। इसमें गोरखपुर से आनंद विहार के लिए 4, आगरा के लिए 3 और सोनौली से 6 बसें चलती हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि परिवहन निगम ने बसों का किराया बढ़ा दिया है, जिसे लागू कर दिया गया है।
रोडवेज बसों का नया किराया (रुपये में)
रूट पुराना नया
गोरखपुर-आनंद विहार 795 869
गोरखपुर-लखनऊ 305 333
गोरखपुर-इलाहाबाद 268 294
गोरखपुर-कानपुर 392 428
गोरखपुर-वाराणसी 201 220
सोनौली-गोरखपुर 99 109
वाल्वो का बढ़ा किराया (रुपये में)
रूट पुराना नया
गोरखपुर-लखनऊ 720 797
गोरखपुर-आनंद विहार 1897 2102