फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी-3

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा है: योगी
विज्ञापन

अटल को याद कर बोले सीएम, यूपी अटल की जन्म और कर्मभूमि
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले सात दशक से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मार्गदर्शन राजनीतिक क्षेत्र में मिलता रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि राजनीति मूल्याें और सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए। सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा है।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती थे। उनका मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र को पहले से मिलता रहा है। यूपी अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है। पहली बार वह बलरामपुर से सांसद हुए थे। लखनऊ से सांसद चुने गए तो प्रधानमंत्री बन गए। लोकतांत्रिक इतिहास में इतना विराट व्यक्तित्व मिलना बहुत मुश्किल है। सर्व समावेशी राजनीति को स्थिरता देने तथा राजनीतिक मूल्यों और आदर्शों को जोड़ने का कार्य अटल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें