असलहा के साथ गिरफ्तार युवकों जेल धनघटा पुलिस ने जेल भेजा।
- फोटो : अमर उजाला
हैंसर। धनघटा पुलिस ने बुधवार की देर शाम सेंट्रल बैंक पौली के पास से तीन युवकों को अवैध पिस्टल, रिवाल्वर व देसी तमंचा के साथ पकड़ा। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ये युवक असलहे बेचने की फिराक में आए थे। पुलिस ने गुरुवार को आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
एसओ संतेाष तिवारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम वह दुल्हापार में एसआई भैरोनाथ यादव व आरक्षी हरिशंकर गौड़ के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि पौली सेंट्रल बैंक के पास तीन युवक संदिग्ध रूप से काफी देर से खड़े हैं।
पौली चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव को इसकी सूचना देने के साथ वह मौके पर रवाना हो गए। पुलिस को आता देख तीनों युवक भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
तलाशी में लालगंज थाना के शोभनापार गांव निवासी सूरज चौधरी पुत्र रामउजागिर चौधरी के पास के से 32 बोर की देसी पिस्टल, भिटौरा गांव के उदयप्रताप पाल उर्फ सूरज पाल पुत्र दिनेश पाल के पास से 32 बोर का रिवाल्वर तथा लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव के मोहम्मद साहिल उर्फ तबरेज पुत्र तौहर खान के पास से 32 बोर का देसी तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ।
एसओ ने बताया कि आरोपियों के पास से एटीएम कार्ड, पैन कार्ड आधार कार्ड समेत नकदी भी मिली है। तीनों युवकों ने पूछताछ में बताया कि वह असलहा सप्लाई करने के लिए यहां आए थे और पकड़ लिए गए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।