फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव

Thu, 12 Jul 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
 बिनावर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिस पर ससुरालियों ने लाश फूंकने का प्रयास किया। वहीं मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने जलती चिता से शव खींच लिया और उसे पोस्टमार्टम के भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

32 वर्षीय विनीता की शादी करीब नौ साल पहले बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम टिसंगा निवासी अवधेश से हुई थी। विनीता का मायका बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम वनारे में है। उसके एक चार वर्षीय बेटा है। महिला के भाई नरेंद्र का आरोप है कि उसका बहनोई अवधेश रोजाना जमकर शराब पीता था फिर विनीता के साथ मारपीट करता था। बुधवार रात अवधेश शराब पीकर घर लौटा और उसने विनीता की पिटाई लगाई। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को फंदे पर लटका दिया। रात में ही अवधेश शव को अपने घर पर छोड़कर ससुराल पहुंच गया और बगैर कुछ बताए नरेंद्र को अपने घर ले आया। इधर, जब नरेंद्र को बहन की मौत के बारे में पता चला तो उसने अपने घर सूचना देने की कोशिश की। आरोप है कि इस पर अवधेश ने उसका मोबाइल छीन लिया और मारपीट भी की। उसके बाद अवधेश परिजनों के साथ शव लेकर अंतिम संस्कार करने चला गया। इसी बीच नरेंद्र की सूचना पर मायके वाले रोते बिलखते हुए पहुंच गए। इसकी खबर मिलने पर बिनावर इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव भी टीम के साथ गांव पहुंचे। तब तक ससुराल वाले चिता में आग लगा चुके थे। पुलिस देखकर ससुराल वाले फरार हो गए। तभी पुलिस ने जलती चिता से महिला के शव को बाहर खींच लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। गांव में चर्चा है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। उसके बाद ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें