फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दूर से ही नजर आ जाएगी ट्रेनों की महिला बोगी

Thu, 25 Apr 2019 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। अब ट्रेन की महिला बोगी खोजने में यात्रियों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। जल्द ही इन बोगियों की खिड़कियों का रंग पीला किया जाएगा। ऐसे में ये दूर से ही नजर आ जाएंगी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर गोरखपुर में इसकी शुरूआत भी कर दी गई है। 11 ट्रेनों की महिला बोगी की खिड़की का रंग पीला कर दिया गया है।
विज्ञापन

सभी ट्रेनों में एक बोगी महिलाओं के लिए सुरक्षित होती है। यह भी अन्य बोगियों की तरह नीले और आसमानी रंग का होती है। प्लेटफॉर्म पर भीड़ होने पर महिलाएं परेशान होती हैं। जानकारी के अभाव में सामान और बच्चों के साथ उन्हें अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ती है। समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन को निर्देशित किया है कि महिला कोच एवं एसएलआर (सीटिंग कम लगेज रेक) में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट की खिड़की का रंग पीला किया जाए। इन ट्रेनों की महिला कोच का रंग हुआ पीला: पूर्वांचल एक्सप्रेस की दो रेक, दादर एक्सप्रेस की दो रेक, पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस की तीन रेक, काशी एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें