ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ खिलाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजित अंतर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 12 और अंडर 16 दोनों वर्गों का खिताब लिटिल फ्लावर स्कूल ने अपने नाम कर लिया।
अंडर 12 टीम चैंपियनशिप के लिए पांच राउंड के मैच में आदित्य रतन श्रीवास्तव ने पांच अंक, शारर्दुल विक्रम सिंह ने चार अंक, सक्षम चैधरी ने चार अंक, शरन्या सिंह ने दो अंक सहित प्रतियोगिता में सर्वाधिक 15 अंक अर्जित करते हुए अपने स्कूल लिटिल फ्लावर धरमपुर को विजेता बनाया। वहीं अंडर 16 टीम चैंपियनशिप के लिए पांच राउंड के मैच में अनुपम कुमार शुक्ला ने चार अंक, दीपेश यादव ने चार अंक, अमन श्रीवास्तव ने चार अंक और ओम पांडेय ने साढ़े तीन अंक सहित प्रतियोगिता में सर्वाधिक 15.5 अंक अर्जित कर अपने स्कूल लिटिल फ्लावर राप्तीनगर के नाम सेट जोसेफ शील्ड कर लिया।
अंडर 16 व्यक्तिगत स्पर्धा में नवोदित खिलाड़ी डिवाइन पब्लिक स्कूल मोहनापुर के शाश्वत सिन्हा और अंडर 12 में अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी पिलर्स पब्लिक स्कूल के सनुराग भाटिया ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। मैच के बाद मुख्य अतिथि आर्क बिशप थामस थीरुटुमट्टम ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान पीबी सिंह, संजीव सिंह, रश्मि प्रिया, रौनी, अरुन जोशी, पंकज ब्राउन आदि मौजूद थे।