गोरखपुर।
आकांक्षा समिति की ओर से शनिवार को गोरखपुर क्लब में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लोगाें ने गर्मजोशी से शिरकत करते हुए महादानी बनने का गौरव प्राप्त किया। शिविर के समापन तक कुल 107 यूनिट रक्त जमा किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कमिश्नर अनिल कुमार की पत्नी अर्चना ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे मनुष्य को कोई नुकसान नहीं होता है। रक्तदान से जीवनदान मिलता है, यह अनमोल है। एक बार रक्तदान कर हम चार जिंदगियां बचाते हैं। ऐसे में इस पुनीत कार्य को न सिर्फ खुद करना चाहिए बल्कि औरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर डीएम राजीव रौतेला की पत्नी नीरजा रौतेला, सीईओ गीडा हर्षिता माथुर, एसएसपी की पत्नी राजी सत्यार्थ ने भी लोगों को रक्तदान का महत्व बताया। शिविर के दौरान रक्तदानियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस मौके पर डॉ. विनीता पाठक, डॉ. एसके यादव, वरिष्ठ प्रयोगशाला प्रविधिक आरके चौहान, एके मौर्या, संजय कुमार, लैब टेक्निशियन सुग्रीव मौर्य आदि रहे।