कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम गांव में 22 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिय्रा। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सतानन्द पांडे ने बताया कि मृतका के शव का पीएम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना देर रात की है। उक्त गांव निवासी सर्वजीत सिंह के बेटे पंकज सिंह की शादी आठ माह पूर्व सिकरीगंज गोरखपुर थाने के बेलसडी निवासी मेहर सिंह की बेटी उषा सिंह से हुई थी।
पंकज सिंह ट्रक ड्राइवर हैं जो हमेशा बाहर ही रहते हैं। घर पर पंकज सिंह के वृद्ध माता-पिता रहते हैं। मंगलवार की देर रात परिवार भोजन करने गये, इसी दौरान उषा सिंह कमरे को अंदर खुद को बंद कर पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर लटक गई। सूचना पर आसपास से पहुंचे लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मृतका उषा सिंह के भाई राजकुमार सिंह सहित मायके के अन्य भी पहुंचे।