बस्ती। शहर के विशुनपुरवा में अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन दीवार को ध्वस्त कर दिया। पीड़ित परिवार ने डीएम से लगायत अन्य अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
उक्त मोहल्ला निवासी जवाहर लाल श्रीवास्तव पारिवारिक विवाद के चलते बभनगांव में अपने छोटे पुत्र के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उनके खुद काि बनाया मकान विशुनपुरवा में है। चूंकि इस मकान को लेकर उनके पुत्र प्रदीप कुमार, विनोद कुमार व दिलीप कुमार में विवाद है। इसलिए प्रदीप ने वह घर छोड़ दिया और पिता के साथ किराए के मकान में चले आए। पिछले दिनों इस मामले में पुलिस व राजस्व विभाग ने समझौता करा दिया। इसके बाद प्रदीप अपने पिता के साथ मकान में अपने हिस्से में कार्य कराने लगे। कोई विवाद न हो इसके लिए प्रदीप व उनके पिता ने दीवार खड़ी करवानी शुरू की। जवाहर लाल का आरोप है कि देर रात दोनों बेटों के शह पर एकजुट होकर निर्माणाधीन दीवार गिरा दिया, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई। प्रदीप का कहना है कि वह समझौता के तहत कार्य करवाए थे, मगर उस समझौते को भी भाईयों ने नहीं माना। ऐसे में अब मामला डीएम के पास लेकर जाएंगे। डीएम व एसपी को शिकायती पत्र भेज दिया है। प्रकरण में विनोद कुमार ने बताया कि यह घटना मेरे संज्ञान में ही नहीं है, मैं तो बाहर हूं।