फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जल्द ही खुलेगा ड्राइविंग स्कूल : चेतन चौहान

Sun, 02 Dec 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश के हर मंडल में ड्राइविंग स्कूल खोला जाएगा। इसकी शुरूआत गोरखपुर से हो रही है। स्कूल का निर्माण परिवहन विभाग और आईटीआई कॉलेज संयुक्त रूप से करेगा। यह जानकारी प्रदेश के खेल, युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विभाग के राज्यमंत्री चेतन चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इस मद में धन जारी हो चुका है। उम्मीद है कि 2019 में स्कूल बनकर तैयार भी हो जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को चरगावां स्थित आईटीआई स्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के स्कूलों के खुलने से सड़कों पर ट्रेंड ड्राइवर ही वाहनों का संचालन कर सकेंगे। सीएम ने खुद इसका फैसला लिया है। जल्द ही शहर में स्कूल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होेंने निरीक्षण के दौरान स्कूल में गंदगी, मशीनों के ठीक से रखरखाव न होने पर नाराजगी जताई। प्राचार्य और जेडी को परिसर को साफ रखने का निर्देश दिया। कहा कि मशीनों और आईटीआई स्कूल के जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए शासन की तरफ से दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्राचार्य व जेडी को दो माह के भीतर काम पूरा कराना है।

तीन हफ्ते में पूरा करें निर्माण कार्य

खेल, युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा मंत्री चेतन चौहान स्पोर्ट्स कॉलेज भी पहुंचे। वहां निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। एस्ट्रो टर्फ (हॉकी का मैदान), कुश्ती हाल का निरीक्षण किया। तीन सप्ताह के अंदर सभी निर्माण पूरा करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें