फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजीपीजी में बौद्धिक संपदा का अधिकार और संरक्षण पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन 28 अक्टूबर को होगा। वर्कशाप में बौद्धिक संपदा का अधिकार और संरक्षण पर मंथन होगा। मुख्य अतिथि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वीके सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट डीन प्रो. एसके सेनगुप्ता होंगे।
यह जानकारी गुरुवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की संयुक्त निदेशक डॉ. शशि राना और डॉ. राधे लाल ने प्रेसवार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में पहली बार वर्कशाप के आयोजन की जिम्मेदारी किसी कॉलेज को सौंपी गई है। वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिकों की उपलब्धियों से लोगों को जागरूक करना है। वहीं किसी खोज को पेटेंट कराने का सही तरीका क्या है, इसकी जानकारी भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी जाएगी। वर्कशाप में बौद्धिक संपदा , उद्यमियों एवं स्टार्ट अप इंडिया के तहत इसके उपयोग से युवा उद्यमियों को रूबरू कराया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक प्रेमनारायण श्रीवास्तव करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान प्रोग्राम समन्वयक डॉ. एन के शुक्ला, प्राचार्य शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय नक्षत्रशाला का लिया जायजा
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की संयुक्त निदेशक डॉ. शशि राना और डॉ. राधे लाल ने गुरुवार को क्षेत्रीय नक्षत्रशाला में चल रहे सुंदरीकरण के काम का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आडिटोरियम और एस्ट्रोगैलरी में मिलने वाली सुविधाओं को जांचा। इस दौरान वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चंद ने उन्हें साइंस म्यूजियम और आडिटोरियम को हाइटेक किए जाने संबंधी भेजे गए प्रस्ताव की जानकारी दी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें