फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम पर पथराव करने वाले 50 पर केस

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण पुलिस से उलझ गए थे। - फोटो : Amar Ujala / File photo
विज्ञापन
पीपीगंज। बढ़या चौक गांव के टेढ़ा वीर टोले में कब्जा हटाने गई राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पांच नामजद समेत 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बुधवार को दरोगा शैलेश कुमार की तहरीर पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, पथराव, 7 सीएलए की धाराओं में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने गांव में छापेमारी भी की। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


दो भाइयों में जमीन के विवाद में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर राजस्व टीम पुलिस के साथ कब्जा हटवाने गई थी। इस दौरान पक्के मकान को जेसीबी से ढहाया जा रहा था, तभी उसका मलबा बगल की झोपड़ी पर गिर गया और वह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उग्र हुए ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया था। कुछ कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई थी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती कर मामले को शांत कराया था। बुधवार को पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर सुनील यादव और उनके करीबी पांच लोगों समेत 50 ग्रामीणों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार भी कर लिया है। थानेदार सौरभ राय ने बताया कि सरकारी काम से गई टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें