फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्टेशनों पर खुलेंगे ओएचई सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती, गोंडा के विशेष ध्यानार्थ
विज्ञापन


गुड न्यूज-2

पांच स्टेशनों पर खुलेंगे ओएचई ट्रेनिंग सेंटर
प्रशिक्षित होने के साथ नई तकनीक से लैस होंगे इलेक्ट्रिक स्टॉफ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण कार्य में जुटे स्टॉफ अब प्रशिक्षित होने के साथ ही नई तकनीक से भी लैस होंगे। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही नवीनतम जानकारियां दी जाएंगी। यही नहीं, उन्हें तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने सभी तीनों मंडलों में ओएचई (ओवर हेड इक्यूपमेंट) ट्रेनिंग सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। पहले चरण में लखनऊ मंडल में गोरखपुर, बस्ती समेत पांच स्टेशनों पर सेंटर खोले जाएंगे।
बाराबंकी से छपरा तक रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण होने के बाद ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से भी चलाई जा रही हैं। गोरखपुर से गुजरने वाले करीब 30 ज्यादा ट्रेनों में इलेक्ट्रिक इंजन लगाए जा रहे हैं। ओएचई के मेंटेनेंस और शिकायत पर फौरन अटेंड करने वाले स्टॉफ को अब कुछ समय के अंतराल पर ग्रुप में बांटकर काम से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। पांच सेंटर खोलने मेें करीब 66 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि लखनऊ मंडल में पांच स्टेशनों पर ओएचई ट्रेनिंग सेंटर खोलने की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर निकाला गया है, काम जल्द शुरू हो जाएगा। सेंटर खुलने से स्टॉफ को स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षित किया जा सकेगा।

इन स्टेशनों पर खुलेंगे सेंटर
गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, विस्वा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें