फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी स्टेडियम में मैच देख सकेंगे 14 हजार दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड न्यूज-1
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज में बनेगा नेशनल हॉकी स्टेडियम
- 14 हजार दर्शकों के मैच देखने की होगी व्यवस्था
- वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर बनेगा स्टेडियम
विवेक सिंह
गोरखपुर। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम की तरह गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में भी नेशनल हॉकी स्टेेडियम बनेगा। 14 हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम आधुनिक संसाधनों से लैस होगा। इसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मैच कराए जा सकेंगे।
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का काम लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। पानी के छिड़काव के लिए स्प्रिंकलर भी लगाए जा चुके हैं। अब दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड को हॉकी स्टेडियम बनाने की कवायद शुरू हुई है। इस पर 19 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। स्टेडियम का लेआउट तैयार किया जा चुका है। खेल निदेशालय और शासन से अनुमति मिलते ही हॉकी स्टेडियम का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


20 टीमों के रुकने की होगी व्यवस्था
स्टेडियम की डॉरमेट्री में एक साथ 20 टीमों के रुकने की व्यवस्था होगी। अत्याधुनिक डॉरमेटरी में खिलाड़ियों की सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। डॉरमेट्री के लिए सीढ़ियों के नीचे की तरफ मौजूद लंबी जगह का इस्तेमाल किया जाएगा।

चेंजिंग रूम के साथ जिम भी
स्टेडिय में चार अंतरराष्ट्रीय स्तर के चेंजिंग रूम बनेंगे। हॉकी इंडिया के लिए अलग से कमरे बनवाए जाएंगे। साथ ही मीडिया सेंटर, मीडिया रूम, कमेंट्री बॉक्स, अपर लाउंज, वीआईपी लाउंज, टॉयलेट ब्लॉक, रिसेप्शन काउंटर भी होगा। आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस जिम भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
स्पोर्ट्स कॉलेज में एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। अब स्टेडियम का निर्माण शुरू किया जाना है। स्टेडियम की क्षमता 14 हजार दर्शकों की होगी। इसके लिए 19 करोड़ रुपये का बजट जल्द मिलने की उम्मीद है।
- एके पांडेय, प्रभारी प्रधानाचार्य, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें