फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की 28 ट्रेनें निरस्त, यहां देखें प्रभावित ट्रेनों की सूची

Thu, 14 Nov 2019 10:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोहरे की संभावना को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की 28 एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इसमें गोरखपुर से होकर जाने वाली 10 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 16 दिसंबर से 30 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 25 ट्रेनों का फेरा कम किया गया है। दो ट्रेनें बीच रास्ते तक ही जाएंगी, जबकि छह ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सुर्कुलर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन




निरस्त ट्रेनों में बुक हुए टिकट को रद कराने पर कोई अतिरिक्त शुल्क की कटौती नहीं की जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक वाराणसी सिटी से लखनऊ जंक्शन वाया गोरखपुर जाने वाली कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से न चलकर मऊ से चलाई जाएगी। 

रास्ता बदलकर चलेंगी ये ट्रेनें
पटना-कोटा के बीच चलने वाली 13237, 13238 व 13239, 13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस कानपुर-टुंडला-आगरा-मथुरा-भरतपुर की जगह कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा के रास्ते चलेगी। इसी तरह इलाहाबाद-मिर्जापुर-व्यासनगर होकर जाने वाली 18631, 18632 गरीबनवाज एक्सप्रेस इलाहाबाद-मंडुआडीह-वाराणसी होकर चलेगी। 
विज्ञापन


देशभर में 62 ट्रेनें निरस्त
रेलवे बोर्ड ने देशभर में 62 एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया है। ये ट्रेनें देश के विभिन्न जोन से होकर जाने वाली हैं। इसके अलावा 48 एक्सप्रेस ट्रेनों का फेरा कम किया गया है। इसमें रोजाना चलने वाली कई ट्रेनें अब सप्ताह में दो से तीन दिन ही चलेंगी। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें हैं रद्द
15111  छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी
15112  वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी
15105  छपरा-नौतनवां इंटरसिटी
15106  नौतनवां-छपरा इंटरसिटी
15033  हरिद्वार-रामनगर एक्सप्रेस
15034  रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस
15071  मऊ-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
15072  लखनऊ-मऊ जंक्शन एक्सप्रेस
05306  फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज स्पेशल
05305  कानपुर अनवरगंज-फर्रुखाबाद स्पेशल 
15105  छपरा-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस  
15106  गोरखपुर-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 
14213  वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस 
14214  गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस
14616  अमृतसर-लखनऊ एक्सप्रेस
14615  लखनऊ-अमृतसर एक्सप्रेस
12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस
12524  नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
14523  मुजफ्फरपुर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस
14524  अंबाला कैंट-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
12424  नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी 
12423   डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी
14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस
14005  सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस
14673  जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस शहीद एक्सप्रेस
14674  अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस शहीद एक्सप्रेस
12179  लखनऊ जं.-आगरा कैंट इंटरसिटी
12180  आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें