फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची अस्थि कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में पहुंची अस्थि कलश यात्रा
कई जगह दी गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूूरो
पडरौना। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार की सुबह कुशीनगर जिले में पहुंची। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न लोगों ने इस यात्रा को जगह-जगह रोक कर श्रद्धांजलि दी।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को सुबह से ही जनपद के रामपुर पंद्रह मिल पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई। गोरखपुर के पदाधिकारियों ने सुबह करीब नौ बजे कुशीनगर जनपद के जिलाध्यक्ष जेपी शाही एवं सांसद राजेश पांडेय को अस्थि कलश यात्रा की कमान सौंपी। हाटा के विधायक पवन केडिया ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर यात्रा आरंभ की। उसके बाद सांसद राजेश पांडेय के अलावा खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सुभाष पांडेय, ज्ञान विक्रम सिंह, अंकित मद्धेशिया सहित कई अन्य दलों के लोगों ने भी बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। करीब बीस मिनट तक यात्रा रामपुर में रुकी रही। उसके बाद जब यात्रा हाटा कस्बे में पहुंची तो नंदकिशोर नाथानी, कमालुद्दीन, दल्लू, मुंशी सिंह, अखिलेश दास गुप्ता, मिथिलेश सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में अस्थि कलश यात्रा शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचने पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी की अगुवाई में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कलश यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़ी और कसया-पडरौना मार्ग स्थित कसाडा चौक पर पहुंचीं। जहां भाजपा जिला मंत्री अमित पांडेय के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां मत्स्य राज्यमंत्री व रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद, भाजपा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, सदानंद राय, सांसद राजेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी शाही, डॉक्टर पीके राय, ओमप्रकाश जायसवाल, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, राधेश्याम पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, दुर्गेश राय, संतोष दत्त राय, कृष्ण कुमार उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे इस अस्थि कलश यात्रा के पडरौना पहुंचने पर सांसद के अलावा, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, प्रदीप पांडेय, चेयरमैन विनय जायसवाल, मनीष जायसवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय, राधेश्याम दीक्षित, सर्वेश पाठक, सुनील चौहान, भाजपा के पूर्व सह क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गिरीश चंद चतुर्वेदी सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भुजौली, नेबुआ नौरंगिया, खड्डा होते हुए यह अस्थि कलश यात्रा महराजगंज जिले की सीमा में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें