फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सहनजवां में दो जनसभाएं करेंगे मुख्यमंत्री

Wed, 07 Feb 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को फिर गोरखपुर में होंगे। वह यहां सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर जनसभाएं करने के साथ ही करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। सीएम दोपहर 3:05 बजे हेलीकाप्टर से सहजनवां के हरदी गांव पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटे तक चलने वाली इस जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री हरदी में ही पॉलिटेक्निक की आधारशिला भी रखेंगे। करीब चार एकड़ में 6:45 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले इस पॉलिटेक्निक को कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम बनाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे गीडा के सेक्टर सात पहुंचेंगे और एक यहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम यहां 7.50 करोड़ से बने गीडा के नए दफ्तर और 3:39 करोड़ की लागत से पूरी हुई नौसड़-कालेसर स्ट्रीट लाइट परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे। शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। सुबह 10 बजे वह लखीमपुर खीरी रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें