फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वातावरण में छाया धुंध, सिहरन बढ़ी

Wed, 08 Nov 2017 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बुधवार को पूरे दिन धुंध छायी रही। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वातावरण में सुबह और दोपहर की नमी बढ़ने से बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर धुंध छाई रही। शाम साढ़े चार बजे के आसपास अंधेरा छा गया। इस कारण दोपहिया, तिपहिया वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। रामगढ़ताल के आसपास ऐसी धुंध छाई कि 100 मीटर आगे देखना मुश्किल हो गया। सड़क से ताल का जलस्तर तक नहीं देखा जा सका।
विज्ञापन


बुधवार को वातावरण में सुबह की नमी 93 और दोपहर की नमी 50 फीसदी रिकार्ड की गई। यह नमी गत मंगलवार के 90, 46 फीसदी से ज्यादा है। इससे मौसम का मिजाज बदला और सिहरन बढ़ गई। धुंध छाने की वजह से दिनभर धूप नहीं हुई। इसका असर रहा कि शहर के तमाम लोग सदरी, हॉफ स्वेटर पहने नजर आए। अधिकतम पारा भी .4 डिग्री नीचे आया। जो पारा गत मंगलवार को 30.8 डिग्री सेल्सियस था, वह बुधवार को 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा 16.5 फीसदी रहा, जो सामान्य से कम है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 15 दिनों (8 से 22 नवंबर) का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक नवंबर में ही कड़ाके की सर्दी पड़ने लगेगी। 19 नवंबर को अधिकतम पारा 29 और न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 21 और 22 नवंबर को यह पारा और नीचे जाएगा। इससे सर्दी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


वोटिंग के दिन अच्छी सर्दी
22 नवंबर को गोरखपुर में सर्दी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किए हैं, उसके मुताबिक अधिकतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। यह पारा सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम होगा। सामान्य न्यूनतम पारा 18 डिग्री होता है। इसी डेट में गोरखपुर नगर निगम और आठ नगर पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें