फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक जोन के तटबंधों पर खर्च होंगे 2.66 अरब जिले के लिए छह परियोजना को मिला 51 करोड़

Mon, 21 Jan 2019 01:34 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। बाढ़ से बचाव को लेकर अभी से पुख्ता इंतजाम होने लगे हैं। मुख्यमंत्री की स्थायी समिति ने गंडक जोन की 51 परियोजनाओं के लिए 2.66 अरब रुपये मंजूर कर ली है। इसमें छह परियोजनाएं गोरखपुर की हैं। इनपर 50.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गोरखपुर के गंडक जोन में गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ तथा देवीपाटन मंडल के 11 जिले आते हैं। इन सभी जिलों में विभिन्न नदियों के किनारे बने तटबंधों के बचाव के लिए कटान निरोधक उपाय किए जाने हैं।
विज्ञापन


इनका निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के अभियंता प्रोजेक्ट बनाते हैं। मुख्य अभियंता स्तर पर परीक्षण के बाद उसे शासन में अंतिम मुहर लगाने के लिए मुख्यमंत्री की स्थायी समिति में भेजा जाता है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 162 परियोजनाओं को शामिल किया गया था। इसमें 51 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। गोरखपुर से भेजी गई 15 परियोजनाओं में से छह ही मंजूर की गईं। अफसर बाकी परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने की कोशिश में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें