फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने छेड़ा तो होश ठिकाने लगाएगा पर्स 

Wed, 24 Oct 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में विभिन्न अविष्कारों को दिखाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मनचलों की अब खैर नहीं, बेटियों का पर्स ही अब उनके होश ठिकाने लगाने के लिए काफी होगा। बीएचयू के छात्र सागर चौरसिया की ओर से बनाया गया लेडीज पर्स दो हजार वोल्ट का झटका देगा, मुसीबत के समय बस इसमें लगी विशेष डिवाइस को ऑन करना होगा। कई ऐसी ही अनोखी खोज की गवाह बनी वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में आयोजित मंडल स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी। इसमें 20 जिलों के 50 से अधिक नव प्रर्वतक शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि नवप्रर्वतकों ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है। खासकर पूर्वांचल के लोगों में अपार मेधा है। सीडीओ अनुज सिंह ने कहा कि नव प्रवर्तकों को स्टार्टअप से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उपायुक्त उद्योग डॉ. पूजा श्रीवास्तव ने स्टार्ट अप से जुड़ने की बारीकियां बताईं। क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने अतिथियों को स्वागत किया।

अपराध रोकने में मददगार होगा पर्स

अमर उजाला से बातचीत में सागर ने दावा किया कि लड़कियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को रोकने में यह पर्स काफी मददगार साबित होगा। पर्स के अंदर ट्रांसफार्मर, 3.7 बोल्ट की बैटरी, डीसी टू एसी कंवर्टर, पांच बोल्ट का चार्जर लगा हुआ है।

एलपीजी मोटर बाइक, कंबाइन भी आकर्षण का केंद्र रही

प्रदर्शनी में गंगा राम चौहान, अजय चौरसिया, प्रकाश द्विवेदी, सुदर्शन प्रसाद, जय प्रकाश, सागर चौरसिया, विपुन भारद्धाज आदि नवप्रवर्तकों की ओर से लगाए गए साइकिल, कंबाइन, जैविक खाद, तोप, एलपीजी मोटर बाइक, मच्छरदानी, कूलर आदि के स्टाल भी आकर्षक का केंद्र रहे।

प्रश्नोत्तरी और भाषण में श्रेयांश और अनिकेत अव्वल

प्रदर्शनी के दौरान प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। सीनियर वर्ग में श्रेयांश राय अव्वल रहे। दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: प्रिंस कश्यप औरदिप्ती सिंह को मिला। जूनियर वर्ग में अनिकेत निगम, नितेश मिश्रा और अमन यादव क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें