गोरखपुर। सिपाही सीधी भर्ती परीक्षा-2018 बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आयोजित होगी। इसमें करीब 70 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा के लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस लाइंस में मातहतों के साथ मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया।
अभ्यर्थियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए आरएम से अतिरिक्त बस चलाने को कहा गया। परीक्षा केद्रों की सफाई के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। परीक्षा के दौरान सुचारू ढंग से विद्युत आपूर्ति बहाल रखने के लिए बिजली विभाग के एक्सीएन से भी बातचीत की गई। परीक्षा केद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मानटिरिंग की जाएगी। इस दौरान हर केंद्र पर दो दरोगा और महिला व पुरूष सिपाही मौजूद रहेंगे। बैठक में परीक्षा के नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।