गोरखपुर। राजघाट इलाके के हांसूपुर घसियारी के पास स्कूटी सवार स्वर्ण व्यापारी अभिषेक वर्मा उर्फ बंटी (35) की आंख में मिर्च पाउडर डालकर बदमाशों ने गोली मार दी। पैर और कमर में गोली लगते ही अभिषेक गिर गए। इसके बाद बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए। उसमें करीब 20 हजार रुपये और दुकान की चाबी थी। घटना की सूचना पाते ही पुलिस पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना रविवार की रात 8:30 बजे के करीब हुई। बसंतपुर दक्षिणी शीतला माता मंदिर निवासी अभिषेक वर्मा की घंटाघर में ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार की रात दुकान बंद कर वह स्कूटी से घर जा रहे थे। घर के करीब 300 मीटर पहले ही पैदल आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। इसके पहले वह कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने उनकी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और बाकी बैग छीनने की कोशिश करने लगे। व्यापारी ने जब विरोध किया तो एक बदमाश ने उनकी कमर और पैर पर गोली मार दी और फिर बैग लेकर फरार हो गए।
कोट