फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटो कटौती से बिगड़ा छुट्टी का मजा

विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बिजली विभाग की तरफ से कराया जा रहा मरम्मत कार्य उपभोक्ताओं के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रहा है। रविवार को भी मरम्मत के कार्य के चलते रूस्तमपुर, टाउनहाल उपकेंद्र के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही।

रूस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े आजाद नगर इलाके में लगे ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार होने की वजह से यहां 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इसलिए यहां 11 हजार केवी लाइन बिछाने का काम किया गया। इसी बीच इलाके में पहले से लगा 11 केवी का तार भी टूट गया। इसकी वजह से यहां 11 बजे से 5 बजे तक आपूर्ति ठप रही। वहीं टाउन हाल उपकेंद्र से जुड़े जगन्नाथपुर, अलहदादपुर, मियां बाजार, रायगंज, बेतियाहाता के अलावा कुछ अन्य इलाकों में भी बिजली गुल रही।
विज्ञापन

जगन्नाथपुर के अंकित ने कहा कि विभाग रोजना ही मरम्मत का काम कराता है, घंटों कटौती की वजह से छुट्टी का दिन भी खराब हो गया। सुबह 11 बजे से 4 बजे तक राप्ती नगर इलाके में भी कटौती रही। कुछ यही हाल बक्शीपुर, लालडिग्गी इलाके का भी रहा। इन इलाकों में भी सुबह 11 बजे से 5 बजे तक बिजली गुल रही। जबकि कटौती की सूचना दोपहर तीन बजे तक की थी।

सौर्य उर्जा से रोशन हो रहीं जीडीए कालोनियां
शहर की कई कॉलोनियों में सौर्य उर्जा सब स्टेशन लगाने की योजना बन रही है। जीडीए ने तो अपनी कॉलोनियों में सौर्य ऊर्जा से संचालित होने वाला हाई ब्रिड सोलर सब स्टेशन स्थापित भी कर लिया है। जिससे जीडीए के वसुंधरा एन्क्लेव फेज एक, दो व तीन की सड़कें रोशन हो रही हैं। शहर के किनारे बनीं जीडीए की कॉलोनियों में रोशनी की शिकायत आम रहती है। इन कॉलोनियों में आए दिन देर शाम या रात में बिजली कट जाने पर सुरक्षा का खतरा बना रहता है। जीडीए ने इससे निजात दिलाने के लिए खुद से पहल की है। जीडीए उपाध्यक्ष ने नई विकसित हो रही कालोनियों की स्ट्रीट लाइट को सौर्य उर्जा के सहारे रोशन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जीडीए ने वसुंधरा एन्क्लेव में 10 किलोवाट क्षमता का हाई ब्रिड सोलर सब स्टेशन स्थापित किया है। इससे वसुंधरा एन्क्लेव फेज एक, दो व तीन को रोशन किया जा रहा है। इन कॉलोनियों में मिनी मास्ट और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है। सब स्टेशन पर 20 लाख से अधिक की लागत आई है। इस व्यवस्था से जीडीए को सालाना करीब डेढ़ लाख बिजली बिल में बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें