फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा का स्थापना दिवस समारोह : दो घंटे रहेंगे सीएम

Sat, 24 Nov 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वे देश भर से आने वाले उद्योगपतियों से गोरखपुर में औद्योगिक निवेश पर चर्चा भी करेंगे। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के निवेदन के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भाग लेने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन


स्थापना दिवस समारोह 30 नवंबर को है। पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अपराह्न 1.30 बजे से 2.30 बजे तक तय था, लेकिन अब उनके करीब 3.30 बजे तक रुकने की संभावना है। समारोह में गोरखपुर-बस्ती मंडल के उद्योगपतियों के अलावा देश भर से 30 से 40 उन उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना है।

मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले इन उद्योगपतियों ने अपना उद्योग दूसरे राज्योें में स्थापित किया है। इनके साथ सीएम 2.30 बजे से 3.30 बजे तक बैठक करेंगे। बृहस्पतिवार को चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, उपाध्यक्ष आरएन सिंह और महासचिव प्रवीण मोदी इस बाबत सीएम से मिले थे। समारोह में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के भी शामिल होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक के उद्यमी होंगे शामिल

गीडा और चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज मिलकर समारोह का आयोजन कर रहे हैं। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, विशेष तौर पर उन उद्यमियों को इस समारोह में आमंत्रित कर रहा है, जो मूलत: गोरखपुर के हैं लेकिन दूसरे राज्यों में अपना उद्योग स्थापित किया है। इनमें छत्तीसगढ़, हरियाणा, कोलकाता, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, नोएडा, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में उद्योग लगाने वाले शामिल हैं। आईजीएल के उमाशंकर भरतिया के भी शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें