फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति को अटल आदर्श की जरूरत : योगी

Sun, 26 Aug 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
yogi aadityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को शनिवार को श्रद्धांजलि देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज की राजनीति को अटल आदर्श की जरूरत है। कई लोगों ने राजनीति को धंधा बना दिया है। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्श, नैतिक मूल्य प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश और राष्ट्रीयता को नई ऊंचाइयां दी है।
विज्ञापन

सर्वदलीय और सर्वसमाज की ओर से शनिवार को निपाल क्लब में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आए और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। उसके बाद अस्थि कलश विसर्जन यात्रा के साथ राप्ती नदी के राजघाट तट पहुंचे और अस्थियों का विसर्जन कराया। रावत पाठशाला से राजघाट तक की दूरी मुख्यमंत्री ने पैदल तय की। उसके पहले मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि जब भी देश के विकास की बात होगी, तब अटल बिहारी वाजपेयी याद किए जाएंगे। ग्रामीण विकास, सड़कों के निर्माण और संचार क्रांति अटल की देन है। जब राष्ट्रीयता के साथ दुश्मनों को सबक सिखाने की चर्चा होगी, उस वक्त भी अटल का नाम आएगा। आज पूरा देश, दुनिया भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री को विनम्र श्रद्धांजलि दे रहा है। पत्रकार, कवि, समाजसेवी, नेता और देशवासी होने का कर्तव्य उन्होंने बखूबी निभाया है। कवि और श्रेष्ठ पत्रकारों में शुमार अटल जी ने ही कहा था कि समाज की ज्वलंत समस्याओं को निर्भीकता से उठाना चाहिए।

गोरखपुर, गोरखनाथ मंदिर से पूर्व प्रधानमंत्री का रिश्ता गहरा था

सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री के गोरखपुर और गोरखनाथ मंदिर से रिश्तों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि अटल जी अंतिम बार 2004 में गोरखपुर आए थे। उन्हें महराजगंज चुनाव प्रचार में जाना था। एयरपोर्ट पर जाकर मिला तो उन्होंने आत्मीयता से बात की। महराजगंज से लौटे तो प्रोटोकाल तोड़कर गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए। मंदिर में 30 मिनट तक रहे और गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ से बात की। यह अटल के उच्च और श्रेष्ठ आदर्शों को दर्शाता है। उनका विराट व्यक्तित्व देश, समाज के प्रति निष्ठा से काम करने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें