फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी कार बस से भिड़ी

Wed, 29 Nov 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
गोरखपुर/पीपीगंज/कैंपियरगंज। बारातियों को लेकर नौतनवां जा रही तेज रफ्तार बोलरो मंगलवार की रात पीपीगंज के बगही भारी गांव के पास बस से भिड़ गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायलों में एक ही हालत अत्यंत गंभीर है। भिड़ंत के बाद बोलरो के परखचे उड़ गए। घायलों को पुलिस ने जैसे-तैसे कैंपियरगंज सीचएसी भेजा। वहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल चार लोगों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना पाकर एसपी नार्थ गणेश साहा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आजमगढ़ के एकमा के निरंजन राय की शादी महराजगंज के मैनियहवा भगवानपुर में महेंद्र पांडेय की पुत्री से तय थी। मंगलवार की शाम बारातियों से भरी बोलेरो आजमगढ़ से नौतनवां जा रही थी। इसी दौरान पीपीगंज क्षेत्र के बगही भारी गांव के पास रात सवा आठ बजे उसकी बस से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बोलरो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर कुछ ही देर में मौके पर पीपीगंज एवं कैंपियरगंज पुलिस पहुंच गई। हालांकि सूचना देने के 40 मिनट बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने भी सूझबूझ दिखाते हुए विभिन्न गाड़ियों से तीन घायलों को कैंपियरगंज और चार को मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां कोपागंज मऊ निवासी शशि राय, एकमा, आजमगढ़ के अमित राय, संतकबीरनगर के शत्रुघभन पांडेय की मौत हो गई, जबकि कैंपियरगंज अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भेजे गए धर्मसिंहवा निवासी सत्येंद्र राय की हालत अत्यंत गंभीर है। महाराजगंज के अभिषेक तिवारी, शशांक राय और आजमगढ़ के रिंकू यादव का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें