फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर शव रखकर ट्रेन रोकी

Sat, 19 Aug 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक बाधित कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बाढ़ में घिरे विशुनपुरा गांव में कच्चे मकान का कुछ हिस्सा गिरने से मलबे में दबकर मुन्नी देवी (55) की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए लाश को बाहर निकालने की व्यवस्था न होने से नाराज ग्रामीणों ने ट्यूब की जुगाड़ वाली नाव के सहारे निकाला और बालापार रोड के महुआतर रेलवे क्रॉसिंग पर रखकर जाम लगा दिया। आधे घंटे बाद गोरखपुर से नौतनवां जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी, एसपी क्राइम ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शव को हटाकर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह 11:45 बजे महिला का शव लेकर ग्रामीण रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। इसी बीच आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सरकारी व्यवस्था से नाराज ग्रामीण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को हटाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि सूचना देने के बाद भी लापरवाही बरती। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत चल रही थी कि दोपहर 12.:25 बजे नौतनवां इंटरसिटी आ गई। रेलवे ट्रैक पर भीड़ देखकर गेटमैन ने हरी झंडी नहीं दिखाई और ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी।

करीब आधे घंटे बाद फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी विनय सिंह, एसपी क्राइम आलोक शर्मा, सीओ गोरखनाथ चारु निगम ने माइक से एनाउंस कर काफी देर तक ग्रामीणों को समझाया और राहत एवं बचाव कार्य में बाधा न पहुंचाने की अपील की। उधर, ट्रेन में सवार यात्री भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने शव का हटाने दिया। इसके बाद करीब 1.25 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें