गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कई रास्ते पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित और कई जगह पर रूट डायवर्ट रहेगा।
इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
- जगदीशपुर कोनी से एयरपोर्ट की ओर वाहन प्रतिबंधि रहेंगे, वाहन रामनगर करजहां की ओर डायवर्ट रहेंगे
- खोराबार बाईपास से इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित, तारामंडल की ओर डायवर्ट रहेंगे
- पैडलेगंज से मोहद्दीपुर की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
- छात्रसंघ चौराहे की ओर से यूनिवर्सिटी की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
- सिटी मॉल, होटल पार्क रेजीडेंसी तिराहा से कार्मल रोड पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
- स्टैंडर्ड तिराहा से यातायात कार्यालय तिराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
- काली मंदिर से पुलिस लाइन गेट की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
- जेपी अस्पताल मार्ग एवं झूले लाल मंदिर की ओर वाहन नहीं जाएंगे
- जगेसर पासी तिराहा एवं रसूलपुर तिराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे
- बरगदवां तिराहा एवं कौड़ियहवा तिराहा की ओर कोई भी वाहन गोरखनाथ की तरफ नहीं जाएगा
- अंबेडकर चौराहे से हरिओमनगर तिराहा पर फ्लीट के आने व जाने के समय वाहन प्रतिबंधित
- घोष कंपनी तिराहा से कचहरी चौराहा की ओर फ्लीट के समय वाहन प्रतिबंधित
- अग्रसेन तिराहा से टाउनहाल तिराहा की ओर फ्लीट के समय वाहन प्रतिबंधित
- गणेश चौराहा, इंद्रा बाल विहार की ओर से हरिओम नगर तिराहा की ओर से फ्लीट के समय वाहन प्रतिबंधित
- असुरन चौराहा से मोहद्दीपुर ओवरब्रिज की ओर फ्लीट के समय वाहन प्रतिबंधित
- पादरीबाजार से कौवाबाग पुलिस चौकी तक फ्लीट के समय वाहन प्रतिबंधित
- खजांची चौराहे से फातिमा रोड की ओर से फ्लीट आगमन के समय वाहन प्रतिबंधित
- खजांची चौराहे से मेडिकल रोड पर फ्लीट के समय वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
यहां होगी पार्किंग
एयरपोर्ट :: एयरपोर्ट से पूरब तरफ सभी वाहन की पार्किंग होगी, सिविल एयरपोर्ट के सामने पार्किंग नहीं होगी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी :: सीएम के कार्यक्रम में आने वाले सभी वाहन क्रीड़ा संकुल मैदान में पार्क होंगे
गोरखनाथ मंदिर :: गोरखनाथ मंदिर मेला मैदान में पार्क होंगे वाहन
2280 पुलिस वाले संभालेंगे सुरक्षा
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 2280 पुलिस वाले सुरक्षा में लगाए गए हैं। एयरपोर्ट, गोरखपुर यूनिवर्सिटी से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक 10 एडिशनल एसपी और 30 सीओ को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। सुरक्षा में 52 इंस्पेक्टर, 300 दरोगा, 10 महिला दरोगा, 1700 कांस्टेबल, 80 महिला कांस्टेबल, 80 यातायात सिपाही, छह टीएसआई के अलावा 10 कंपनी पीएसी को लगाया है।