फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएगी अटल की अस्थि कलश यात्रा

Fri, 24 Aug 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
अस्थि कलश यात्रा - फोटो : self
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को दोपहर बाद सहजनवां आएगी। वहां भाजपा नेता, कार्यकर्ता और शहरवासी पुष्प वर्षा करेंगे, फिर यात्रा कुशीनगर और महराजगंज जाएगी। महराजगंज से 25 अगस्त को दोपहर दो बजे तक यात्रा गोलघर आएगी। निपाल क्लब में श्रद्धांजलि सभा के बाद अस्थियां राप्ती नदी में राजघाट तट पर विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन

अस्थि कलश यात्रा और श्रद्धांजलि सभा को एतिहासिक बनाने के लिहाज से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने बृहस्पतिवार को चेतना तिराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा, गणेश चौराहा गए, फिर इंदिरा बाल विहार में लोगों से संपंर्क कर पूर्व प्रधानमंत्री की कलश यात्रा, श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने की अपील की। महानगर मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि अटल जी का गोरक्ष नगरी से गहरा लगाव था। संपर्क अभियान में कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, ओम प्रकाश शर्मा, मनोज अग्रहरि, प्रबल प्रताप शाही और मनु जायसवाल आदि शामिल थे।

योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे

अटल अस्थि कलश यात्रा और श्रद्धांजलि सभा के लिए बृहस्पतिवार को बेनीगंज स्थित दफ्तर में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में भाजयुमो, महिला मोर्चा, ओबीसी और अनुसूचित मोर्चा की बैठक हुई। इसमें बताया गया अस्थि कलश यात्रा 25 अगस्त को निपाल लॉज से राप्ती नदी के राजघाट तक जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। अस्थि कलश यात्रा जिस भी चौराहे से जाएगी, वहां पुष्प वर्षा होगी। इसके लिए पार्टी नेता, कार्यकर्ता और सभासदों को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर रणजीत राय बड़े, अर्चना सिंह, अमिता गुप्ता, नेहा चौधरी, अनुपमा पांडेय, निहारिका त्रिपाठी, ममता जायसवाल, चंदा सिन्हा आदि मौजूद रहीं।

अस्थि कलश यात्रा में हियुवा भी शरीक होगी

हिंदू युवा वाहिनी हियुवा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा और श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। इसी सिलसिले में हियुवा गोरखपुर जिला और महानगर इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को विजय चौराहा स्थित संगठन के दफ्तर में हुई। प्रदेश महामंत्री पीके मल्ल ने कहा कि हियुवा कार्यकर्ता 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे इंदिरा बाल विहार गोलघर स्थित जीडीए टॉवर के पास एकत्रित होंगे, फिर वहां से एक साथ श्रद्धांजलि सभा और फिर कलश यात्रा में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर महानगर प्रभारी रामभुआल कुशवाहा, महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा, सह संयोजक राजेश सोनकर, पवन त्रिपाठी, संजय सिलांकुर आदि मौजूद रहे।

यात्रा के मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

गोरखपुर। अटल अस्थि कलश यात्रा मार्ग से बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाया गया। कई स्थायी और अस्थायी कब्जे ध्वस्त किए गए। इस दौरान नगर निगम की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि सख्ती के आगे विरोध करने वालों की नहीं चली। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिस रास्ते से यात्रा राजघाट तक जाएगी, वहां से अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें