फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को पं. दीनदयाल इंटर कालेज सभागार में राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की कार्यशाला में डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शासन के पोर्टल पर विद्यालय से संबंधित सभी कार्यक्रम अपडेट करने के साथ ही राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की हिदायत दी। उन्होंने वैज्ञानिक प्रतिभा खोज के अलावा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रमों में भी तेजी लाने को कहा। यूडायस कोड सहित तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। विद्यालय में साफ-सफाई और बच्चों को स्वच्छता के महत्व बताने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने और बायोमौट्रिक सिस्टम लगवाने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त लेखाधिकारी दुर्गेश यादव ने किया। इस मौके पर जीएसवीएस के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र कुमार ने भी कार्यशाला को संबोधित किया है। इस मौके पर अशोक राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, दमयंती यादव, डा. कृष्ण कुमार, विजय प्रताप सिंह, विनोद, व्यासमुनि सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, रामइंद्र चक्रवती, अमरेंद्र शर्मा, आनंद प्रकाश राव, घनश्याम राव, राजू, राधेश्याम, विश्वनाथ प्रजापति, जीपी गौड़, सदानंद, रमेश कुमार आदि स्कूलों को प्रधानाचार्य मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें