फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। आनंद विहार से गोरखपुर आ रही हमसफर एक्सप्रेस (12572) में सोमवार की रात एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लखनऊ स्टेशन पर डॉक्टरों ने जच्चा और बच्ची की जांच की। डॉक्टरों की सलाह पर महिला के साथ पति लखनऊ में ही उतर गए।
विज्ञापन

गोरखपुर के प्रत्युष पत्नी रश्मि श्रीवास्तव के साथ हमसफर एक्सप्रेस से आनंद विहार से आ रहे थे। ट्रेन कानपुर से आगे बढ़ी तो बी11 कोच में रश्मि को प्रसव पीड़ा होने लगी। सुबह करीब चार बजे लखनऊ से कुछ दूर पहले ही उन्होंने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की किलकारियां सुनकर कोच में सवार अन्य यात्री भी पहुंच गए। कुछ महिलाओं ने महिला की मदद की। प्रसव की सूचना पर लखनऊ स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम ने जच्चा और बच्ची की जांच की। डॉक्टरों ने प्रत्युष को आगे सफर न करने की सलाह दी। उनकी सलाह पर प्रत्युष, पत्नी और नवजात के साथ ट्रेन से उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें