फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 40 केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Mon, 09 Apr 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल को शहर के 40 केंद्रों पर होगा। इसे लेकर सभी तैयारियां आखिरी चरण में हैं। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 19,798 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली में सुबह आठ से 11 और दोपहर में एक से 4 बजे तक परीक्षाएं होंगी। अभ्यर्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुुंचना होगा।
विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए शहर में 40 केंद्र बनाए गए हैं। अकेले गोरखपुर यूनिवर्सिटी में ही 12 केंद्र बने हैं। इसके अलावा शहर के कई स्कूलों और कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के सकुशल संचालन केे लिए मंगलवार को कुलपति की अध्यक्षता में केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों और जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें परीक्षा के जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी।

पांच जोनल मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने पांच जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। इसमें जीडीए सचिव, राजस्व अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम वित्त और उप संचालक चकबंदी के नाम शामिल हैं। इन सभी को आठ-आठ केंद्रों की निगरानी के साथ ही पेपर भेजने और जमा करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


बीएड परीक्षा के कुछ प्रमुख केंद्र
गोरखपुर यूनिवर्सिटी- (दीक्षा भवन, कला संकाय, गृहविज्ञान विभाग, मजीठिया और पंत भवन, विधि विभाग और राजनीतिशास्त्र विभाग, हिंदी, प्राचीन इतिहास, वाणिज्य संकाय, शिक्षा संकाय), डीवीएनपीजी कॉलेज, महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, गंगोत्री देवी महिला पीजी कॉलेज, सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज, सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन, एडी गर्ल्स कन्या इंटर कॉलेज, एमजीपीजी कॉलेज, डीएवी कॉलेज, मारवाड़ बिजनेस स्कूल, एमएसआई, इस्लामिया कॉलेज ऑफ कामर्स आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें