फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर के बेटे ने शोध छात्रा की बहन का बनाया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

Sun, 08 Apr 2018 01:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आरोपी मनोज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध छात्रा की बड़ी बहन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाने वाले दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. दीप नारायण यादव के पुत्र मनोज को कैंट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। शोध छात्रा की तहरीर पर विभागाध्यक्ष और उनकी बेटी को भी मुल्जिम बनाया गया है। इन दोनों पर मनोज का साथ देने और साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन


शोध छात्रा के साथ ही विभागाध्यक्ष का बेटा मनोज भी शोध कर रहा है। दो माह पूर्व किसी मामले में शोध छात्रा के रिटायर्ड पीसीएस पिता को देवरिया पुलिस ने जेल भेज दिया। शोध छात्रा का आरोप है कि मनोज ने मदद का भरोसा दिलाया तो वह तथा उसकी बड़ी बहन  मनोज के घर आने-जाने लगीं। घर पर मनोज ने कुछ फोटो लिए थे। एक दिन मनोज ने शादी का दबाव बनाया, जिसके लिए वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद  मनोज ने धमकी दी कि उसकी बड़ी बहन का अश्लील वीडियो उसके पास है, जिसे वह वायरल कर देगा।

 

मनोज की धमकी की जानकारी शोध छात्रा ने दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष और उनकी बेटी को दी। इन दोनों ने मनोज को डांटने के बजाय उल्टा उसे ही भला-बुरा कहा। इसके बाद शोध छात्रा ने परेशान होकर एसएसपी शलभ माथुर से मुलाकात की। उसने एसएसपी को बताया कि मनोज ने अपनी बहन की मदद से उसकी बहन का अश्लील वीडियो बनाया है। एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाना में मुकदमा दर्ज हुआ और मनोज की गिरफ्तारी हुई।

मनोज ने कर दिया था जीना हराम 
दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर के पुत्र मनोज ने दो महीने से शोध छात्रा का जीना हराम कर दिया था। वह मनोज की हरकतों से बेतरह परेशान थी। छात्रा की माने तो उसका सड़क पर चलना तक मनोज ने मुश्किल कर दिया था। आते-जाते बड़ी बहन का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। वह इतने तनाव में थी कि रात-रात भर सो नहीं पाती थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे, कहां जाए। पिता के कारण घरवाले पहले से ही परेशान थे। उन्हें बताकर और परेशान नहीं करना चाहती थी। शोध छात्रा ने आरोप लगाया कि पिता के जेल जाने पर मदद की आस में वह तथा उसकी बड़ी बहन मनोज के घर आने-जाने लगे थे।

विज्ञापन


वहीं उसने हमारी परेशानी का फायदा उठाते हुए अपनी बहन की मदद से मेरी बड़ी बहन का भी अश्लील वीडियो बना लिया और उसको वायरल करने की धमकी दे रहा था। शोध छात्रा का परिवार शहर में ही रहता है। छात्रा ने प्रोफेसर दीप नारायण यादव से मनोज की हरकतों की शिकायत की लेकिन उन्होंने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। तब मजबूर होकर छात्रा एसएसपी से मिली। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को कैंट पुलिस ने आरोपित मनोज यादव, प्रोफेसर व उनकी बेटी के खिलाफ  छेड़खानी की कोशिश करने, आते-जाते परेशान करने, धमकी देने, 66आइटी एक्ट, दलित उत्पीड़न और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 बहन से भी की थी शिकायत
 पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक शोध छात्रा ने मनोज के हरकतों की शिकायत उसकी बहन से भी की थी लेकिन उसने बातों पर यकीन नहीं किया। भाई के ऊपर इस तरह के आरोप वह मानने को तैयार नहीं थी। 

- शोध छात्रा की तहरीर पर कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक गिरफ्तार हो गया है, अन्य आरोपियों से भी पूछताछ होगी।
शलभ माथुर, एसएसपी

 शिकायत करने वाली युवती मेेरी छात्रा है। बच्चों के बीच क्या विवाद हुआ है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। सच्चाई क्या है अब यह तो जांच में ही पता चलेगा। कई ऐसी बातें होती है जो बच्चे पिता को नहीं बताते हैं।
 प्रो. दीप नारायण, विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र

 मनोज वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा था। प्रोफेसर और उसकी बहन से भी शिकायत की लेकिन किसी ने भी मेरा साथ नहीं था। परेशान होकर मैंने एसएसपी से शिकायत की थी जिसके बाद केस दर्ज हुआ है। मुझे न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

 पीड़ित शोध छात्रा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें