फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सफाई व्यवस्था पर मंत्री ने तीन को सस्पेंड किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
आखिरकार शहर की खराब सफाई व्यवस्था पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर निगम के तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दायित्वों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में नगर निगम और डूडा के अधिकारियों के साथ नगर विकास मंत्री ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया, लेकिन बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि निश्चित तौर पर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एक चुनौतीपूर्ण काम है, लेकिन आम लोगों के सहयोग से ही बेहतर ढंग से संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर हार्बर्ट बंधे स्थित रेगुलेटर संख्या आठ का निरीक्षण करने निकल पड़े। वहां की स्थिति देखकर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान वहां काफी मात्रा में कूड़ा मिला। आसपास भी काफी गंदगी फैली हुई थी। काफी दुर्गंध भी उठ रही थी। इसके बाद उन्होंने मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पीएन गुप्ता, सफाई सुपरवाइजर राममूर्ति पांडेय और सफाई कर्मचारी बैजू को तत्काल निलंबित कर दिया। इसके बाद नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने शहर में सफ ाई कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत किया है कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें अन्यथा दोषी पाये जाने पर किसी भी अधिकारी-कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें