फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की घुड़की पर टूटा चौधरी स्वीट हाउस सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने विजय चौक स्थित चौधरी स्वीट हाउस का सील तोड़ दी। रेस्त्रां के मालिक भीष्म चौधरी ने मुख्यमंत्री से मिलकर बताया कि रेस्त्रां के ठीक सामने उन्होंने पार्किंग का इंतजाम कर रखा है। जीडीए ने इसे अपनी अनुमति भी दी थी, मगर आठ जून को पार्किंग के खिलाफ चले अभियान में प्राधिकरण ने आंशिक कार्रवाई करते हुए उनके रेस्त्रां के भी दो शटर सील कर दिए थे।
मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जीडीए उपाध्यक्ष ओएन सिंह को मंदिर बुलाया और सील तोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह रेस्त्रां शहर के चंद पुराने रेस्त्रां में से एक है। जब रेस्त्रां का निर्माण शुरू हुआ था तो सड़कों पर यातायात का इतना दबाव नहीं था। प्राधिकरण भी अस्तित्व में नहीं आया था। रेस्त्रां के मालिक भीष्म चौधरी ने बताया कि समय के साथ जब सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ा तो जरूरतों को देखते हुए उन्होंने पार्किंग का भी इंतजाम किया जो रेस्त्रां के सामने वाली गली में है। जीडीए ने इसे अनुमति भी दी थी। चार पहिया वाहन वहीं खड़े कराए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने वाली टीम को उन्होंने संबंधित कागजात भी दिखाए थे मगर टीम ने सुना ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद जीडीए की टीम ने गुरुवार की शाम चार बजे रेस्त्रां का सील तोड़ दिया। बता दें कि हाल ही में सदर तहसील प्रशासन ने बिजली बकाये पर सहारा स्टेट का क्लब सील कर दिया था। नगर विधायक डॉ आरएमडी ने जब इस कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध किया तो अफसरों ने सील तोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें