गोरखपुर। क्रय केंद्रों पर चार दिनों से गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी हो गई है। इसके पहले हर रोज दो हजार से पच्चीस सौ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो रही थी, वह घटकर आधी से भी कम हो गई है। अब बमुश्किल एक हजार मीट्रिक टन ही खरीद हो पा रही है। इसका कारण बाजार में गेहूं के मूल्य में उछाला बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि 18 सौ रुपये क्विंटल तक गेहूं व्यापारी घर से खरीद रहे हैं। इस वजह से किसान अब क्रय केंद्रों पर ले जाने की जगह घर पर व्यापारियाें को ही गेहूं बेच दे रहे हैं।
सरकार ने गेहूं खरीद के लिए इस वर्ष का लक्ष्य 1.16 लाख एमटी रखा है। इसके लिए 164 क्रय केंद्रों खोले गए हैं। यह खरीद 15 जून तक होनी है। अब तक 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई है। यह खरीद कुल लक्ष्य का 58 प्रतिशत है। 25 लगभग 25 दिन और खरीद की जानी है।
बाजार में गेहूं का मूल्य बढ़ने के कारण खरीद की रफ्तार धीमी हो गई है। यह देखा जा रहा है कि 15 जून तक कितनी खरीद हो पा रही है।
- राकेश मोहन पांडेय, आरएमओ
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।