फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीएम-सीएम विकास के मॉडल’

Mon, 03 Dec 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
भोजपुरी महोत्सव में पहुंची बेसिक शिक्षा मंत्री और सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत करते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ विकास के मॉडल हैं। दोनों नेताओें के कार्यों से हतोत्साहित विपक्षी दल महागठबंधन की कोशिश में लगे हुए हैं। यह गठजोड़ अपने आप फुस्स हो जाएगा। ये बातें बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने डुमरियागंज के जीजीआईसी प्रांगण में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर आयोजित भोजपुरी महोत्सव में कही।
विज्ञापन


उन्होंने सांसद जगदंबिका पाल को सिद्धार्थनगर का विकास पुरुष बताते हुए कहा कि अथक प्रयास से बलरामपुर से खलीलाबाद तक रेल लाइन स्वीकृति करवाकर जिलों को जोड़ने के साथ ही दिलों को जोड़ने का काम किया है। तय समय से करीब दो घंटे देर से पहुंची मंत्री का सांसद जगदंबिका पाल और विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व राज्यमंत्री राजू श्रीवास्तव ने फूलमाला से स्वागत किया। कार्यक्रम को लालजी त्रिपाठी, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, मोनी पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।

टीईटी : संशोधित आंसरशीट जारी, एक प्रश्न पर सभी को कॉमन नंबर
बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि टीईटी 2018 के प्रश्नपत्रों में मिली खामियों से अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। इसकी संशोधित आंसरशीट जारी कर दी गई है। एक प्रश्न के उत्तर में गड़बड़ी मिलने पर सभी अभ्यर्थियों को कामन नंबर दिया गया है। शिक्षक भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती गई है जहां पर शिकायत मिली है, वहां सरकार ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


‘दमादम मस्त कलंदर...’ पर श्रोता मुग्ध
डुमरियागंज। भोजपुरी महोत्सव में ‘दमादम मस्त कलंदर...’गायन पर श्रोता मुग्ध होकर झूम उठे। वहीं, प्रसिद्ध बिरहा गायक बलेश्वर यादव के बेटे अवधेश यादव और उनके साथ आई गायिका जूही सिंह ने अपने गीतों पर श्रोताओं को झुमाया। जूही के दमादम मस्त कलंदर और अवधेश के मां नहीं होती तो जग नहीं होता के गीत को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। जब जूही ने तोहरे बिना जीना, पागल कहेला लोगवा और अन्य भोजपुरी गीतों को गाया तो समां स्वत: बंध गया। साथी गायक अंगद यादव ने भी अपने बिरहा गीत से भरपूर मनोरंजन किया। दर्शक दीर्घा से धोबिया नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकार रमेश कन्नौजिया व पूरी टीम को प्रशंसा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें