फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में इस वर्ष नहीं शुरू हो पाएगा चार साल का बीएड कोर्स

Mon, 03 Dec 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (आइटीईपी) का नया कोर्स अभी गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुरू नहीं हो पाएगा। इससे शिक्षक बनने के ख्वाहिशमंद युवाओं में थोड़ी निराशा है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब तक नए कोर्स के पाठ्यक्रम ही तैयार नहीं है जबकि जहां राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने इस नए चार वर्षीय कोर्स को संचालित करने की इच्छुक संस्थाओं से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


आइटीईपी संचालित करने की इच्छुक संस्थाओं से एनसीटीई ने 3 से 31 दिसंबर तक आवेदन मंगाए हैं। कई कॉलेज कोर्स को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन विवि स्तर पर उदासीनता के कारण आवेदन नहीं हो पा रहे। 

एनसीटीई ने नए कोर्स का पाठ्यक्रम भी उपलब्ध कराया है, जिसे विवि को सुविधानुसार फेरबदल कर बोर्ड ऑफ स्टडीज, विद्या परिषद आदि समितियों से पास करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है, ऐसे में तय समय के अंदर यह प्रक्रिया कर लेना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें