फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी से सस्ती होगी पीएनजी

Wed, 21 Nov 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
टोरेट कंपनी के अधिकारियों ने दी जानकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने मंगलवार को अपने आवास पर पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। विधायक ने बताया कि 22 नवंबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय के खेल मैदान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शहरवासियों को सीएनजी और पीएनजी का तोहफा देंगे। इसका शुभारंभ नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पाइप लाइन के जरिए घरों में सप्लाई की जाने वाली पीएनजी सस्ती होगी। जितने में एलपीजी गैस का एक सिलेंडर मिलता है, उतनी पीएनजी 576 रुपये में ही मिल जाएगी।
विज्ञापन


नगर विधायक ने कहा कि खेल मैदान में जनसभा भी होगी। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। सीएनजी से प्रदूषण कम होगा। गोरखपुर में ही करीब 10 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। विधायक की बैठक में मौजूद टोरेंट कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट प्रकाश जमनानी ने कहा कि सीएनजी स्टेशन बनाने का खाका छह महीने में तैयार लिया जाएगा। अगले दो साल के अंदर गोरखपुर में सीएनजी, पीएनजी सप्लाई की योजना है। सड़क के दोनों तरफ तीन फिट का गहरा गड्ढा खोदा जाएगा। यदि सड़क काटी गई तो उसी दिन बनाने का इंतजाम किया जाएगा। बैठक में पार्षद दीपक चौहान, अजय ओझा, ऋषि मोहन वर्मा, राजेंद्र तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, रामभुआल कुशवाहा, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राकेश निषाद, बृजेश सिंह छोटू, राजकुमार चौहान, मनु जायसवाल, देवेंद्र गौड़ पिंटू, आलोक सिंह विसेन, पूर्व पार्षद राजकुमार यादव, मनीष सिंह, अजीत निषाद, बांके बिहारी, संतोष वर्मा, राकेश वर्मा, दुर्गेश चौरसिया, धर्मेंद्र चन्द, जितेंद्र यादव, अरविंद मौर्य, संजय भारती, नदीम अली, आलोक भारती, संतोष दुबे, प्रदीप सिंह, राहुल श्रीवास्तव और चंद्रावती देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें