फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जनपद इकाई पदाधिकारियों की बैठक मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। जिसमें रिक्त चल रहे कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद यादव को निर्विरोध चुना गया और विभिन मुद्दों पर चर्चा की गई। लखनऊ में होने वाली कर्मचारी संघ के बैठक में भाग लेने पर सहमति बनी। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले निर्वाचन कार्यक्रम का बहिष्कार का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान हेतु शासन से मांग करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद निषाद जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद गिरी, गिरिजा शंकर गुप्त, देव व्रत पाण्डेय, एनुलहोदा, परशुराम, गोविंद, धीरेंद्र, नंदलाल, ब्रह्मदेव, राजेंद्र, सदानंद आदि तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विजयानंद अध्यक्ष और दीपक मंत्री चुने गए
महराजगंज। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई कार्यकारिणी का गठन जिला संगठन मंत्री शुभम श्रीवास्तव के मौजूदगी में हुआ। जिला अध्यक्ष के पद पर डाक्टर विजयानंद मिश्रा, मंत्री दीपक द्विवेदी, उपाध्यक्ष सूर्यलाल गुप्ता, पंकज मौर्या, प्रीति, राहुल आर्या, सह मंत्री राहुल पांडेय, तमजिद आलम, मोनिका, सूरज को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रतिमा, मनीष, सुधीर यादव, मोनू कुमार को चुना गया। अभाविप के प्रदेश मंत्री राकेश मौर्य एवं संगठन मंत्री शुभम श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व को बताया। संगठन से छात्र-छात्राओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें